Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी! 20 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, बिना फीस मिलेगा नौकरी का मौका

Haryana Job Fair 2026: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के रोजगार विभाग की ओर से नवंबर 2026 में अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाने का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। ये रोजगार मेले 11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेंगे। इनमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवा निजी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए हिस्सा ले सकेंगे।



