Haryana News: लेह-लद्दाख में तैनात जुलाना के वीर सपूत नायब सूबेदार नरेश लाठर का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Naib Subedar Naresh Lather: मां भारती की सेवा में लेह-लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के नायब सूबेदार नरेश लाठर का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। 42 वर्षीय जांबाज सैनिक नरेश लाठर जींद जिले के जुलाना क्षेत्र स्थित गांव शादीपुर के रहने वाले थे। उनके असमय जाने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


