Haryana News: सैनिक स्कूलों में एडमिशन का मौका, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

Haryana News: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व छात्राओं से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर आवेदन कर सकते है तथा वेबसाइट पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का ब्रॉशर भी उपलब्ध है।



