राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के ज्येष्ठ पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने गोवा में आयोजित दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित 'आयरनमैन 70.3' (IRONMAN 70.3) ट्रायथलॉन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। - raja bhaiya son shivraj pratap singh completes ironman 70.3 goa


