बिहार विधान परिषद के 100 स्टाफ को ऑफिस में नहीं मिली एंट्री, शक के दायरे में क्यों है इनकी नियुक्ति?

Bihar New: बिहार विधान परिषद में पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों पर धांधली के गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फर्जीवाड़े की आशंका के बीच लगभग 100 कर्मचारियों के परिषद परिसर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अनियमितताओं की जांच के बाद सचिवालय की ओर से जारी सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


