अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी

Arunachal Pradesh: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभय कृष्ण ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के पास तिब्बत के लोगों को बसाने को लेकर एक रिपोर्ट तैयार किया है। इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीन ना सिर्फ एलएसी के करीब गावों का निर्माण कर रहा है बल्कि युवाओं को भारत के खिलाफ ब्रेनवॉश भी कर रहा है।

