अरुणाचल में 11200 MW के सियांग डैम प्रोजेक्ट पर क्यों भड़क उठा आदि समुदाय? कहा- जमीन छोड़ने से बेहतर मरना पसंद करेंगे

Arunachal Pradesh dam protest: अरुणाचल प्रदेश के सियांग क्षेत्र में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना के खिलाफ 27 गांवों के लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि इस परियोजना से उनकी जमीन, खेती और सांस्कृतिक विरासत पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने जान देने की बात कहते हुए किसी भी प्रकार के सर्वे या ड्रिलिंग को रोकने का ऐलान कर दिया है।
