अयोध्या में 30 लाख दीयों से बनेगा नया रिकॉर्ड, 2,100 ड्रोन दिखाएंगे रामायण, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है. रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलेंगे, जबकि 2 हजार 100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंग दिखाएंगे. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे. 2 हजार 151 अर्चक महाआरती करेंगे. खास बात यह है कि रामायण की झांकियां तैयार करने में मुस्लिम कारीगर भी जुटे हैं.



