कनॉट प्लेस से खान मार्केट तक जाम... दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर 'ट्रैफिक का टॉर्चर', 5KM तय करने में छूट रहे पसीने

दिल्ली में फेस्टिव सीजन के बीच ट्रैफिक का बुरा हाल है. कनॉट प्लेस, खान मार्केट और निजामुद्दीन जैसे इलाकों में गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. ट्रैफिक की वजह से कैब और बाइक टैक्सी का किराया भी बढ़ गया है. कई ऐप्स पर किराया दोगुना तक हो गया है. इसके बावजूद लोगों को राइड बुक करने में परेशानी हो रही है.



