Toyota ने फ्लीट और कॉमर्शियल ग्राहकों के लिए लॉन्च किया Innova Crysta LIMO, ₹19.95 लाख से कीमत शुरू, जानें खूबियां

टोयोटा की नई इनोवा क्रिस्टा लिमो (Toyota Innova Crysta LIMO) में भरोसेमंद 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का सर्टिफाइड माइलेज देता है। कॉमर्शियल यूजेज को ध्यान में रखते हुए इसमें आरामदायक कैप्टन सीट्स, बेहतरीन राइड क्वॉलिटी, विशाल केबिन और सभी रो में प्रभावी एयर-कंडीशनिंग दी गई है। इस एमपीवी में 7 एयरबैग्स, एबीएस, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरंटी दे रही है, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।



