6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले

Teclast T60 Mini को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक स्टोरेज आ सकती है। यह 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।


