युद्धविराम के लिए रूस-यूक्रेन ने किए समझौते, मेलानिया ट्रंप बोलीं- दोनों देशों ने मेरा साथ दिया

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के सीजफायर कार्यक्रम में कहा कि उन्हें सितंबर में ओलेश्की के मानवीय संकट की जानकारी मिली. उन्होंने अपने प्रतिनिधि मार्क बेकमैन को दोनों देशों से बात करने भेजा. दोनों देशों ने उनकी भागीदारी का स्वागत किया और उन्हें एक्सक्लूसिव इंटरमीडियरी बनाने पर राजी हुए.



