दीपावली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 30 दिन के बोनस को मिली मंजूरी

यूपी की योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के 30 दिन के बोनस को मंजूरी दे दी है। बोनस की 25 प्रतिशत राशि नकद मिलेगी और 75 प्रतिशत भविष्य निधि में जमा होगी।


