फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

भारत और फिलीपींस के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता अंतिम चरण में है, जिसके तहत फिलीपींस लगभग 60 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदेगा, जिसकी अनुमानित कीमत 700-800 मिलियन डॉलर है। यह खरीद फिलीपींस की तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और चीन के साथ दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है, जिसमें भारत एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभरा है।


