फुटबॉल मैच में ऐसा बवाल कि टूट गया 15 साल पुराना रिकॉर्ड, 53 लोगों को दिखाया गया रेड कार्ड

ब्राजील में आयोजित एक फुटबॉल मैच में जमकर बवाल हुआ. हालात इतने खराब हो गए कि कुल 53 लोगों को रेड कार्ड दिखाए गए. विवाद के दौरान रेफरी को कई लोगों की ओर से जान से मारने और हिंसा की धमकियां दी गईं. पूरे मामले में बाद में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.



