मैदान पर स्कूटी लेकर घुस आया बुजुर्ग, रोकना पड़ा भारत-न्यूजीलैंड मैच... गेंदबाज हैरान!

IND A vs NZ A: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट (Unofficial Test) के पहले दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर्स तक को हंसने पर मजबूर कर दिया. मैच के दौरान बुजुर्ग स्कूटी लेकर मैदान के अंदर पहुंच गया. इसके चलते कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा.


