नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो लोगों की मौके पर मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका हुआ है. बड़ली इलाके में हुए इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है.



