'वो नेता ही क्या, जो चुनाव से भागे?', चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश के टोटका वाले बयान पर तंज कसते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतरने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि नेता चुनाव से नहीं भागते, लेकिन अखिलेश चुनौती से डरकर मैदान छोड़ रहे हैं.


