सऊदी अरब में घुसकर हूतियों ने पहली बार की सर्जिकल स्ट्राइक, सैनिकों के हथियार लूटकर भागे

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अऱब की सीमा में घुसकर पहली बार हमला किया है। उन्होंने सऊदी अरब के बॉर्डर आउटपोस्ट को निशाना बनाया है। इस हमले में हूती विद्रोहियों के हाथ सऊदी अरब के कई छोटे हथियार और सर्विलांस उपकरण हाथ लगे हैं। हूती विद्रोहियों के जमीनी हमलों को सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है।


