SIR के बाद 5 राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता हुए कम, सिर्फ UP में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर घटे

SIR के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कुल 2.29 करोड़ मतदाता कम हो गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ की कमी उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई. इस बीच, चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं.


