Delhi News: नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा 'युगे युगीन भारत म्यूजियम', मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में ₹3,230 करोड़ की लागत से 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' बनाने को मंजूरी दे दी है। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिस्प्ले एरिया वाला म्यूजियम होगा, जो भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगा।



