Bulldozer Action: ममता बनर्जी की TMC के पूर्व विधायक के घर पर बुलडोजर एक्शन, बंगाल चुनाव में कहा था- पुष्पा कभी झुकेगा नहीं

West Bengal Bulldozer Action News: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में प्रशासन ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक जहांगीर खान की अवैध बहु मंजिला इमारत को गिराना शुरू कर दिया है। यह अभियान सुबह करीब 8.30 बजे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), पुलिसकर्मियों और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ।



