टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का निधन:72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन हफ्ते से चल रहा था इलाज

Ujjal Biswas Former West Bengal Minister Dies At 72 पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का 72 साल की उम्र में कोलकाता के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब तीन सप्ताह से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बाईपास सर्जरी के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक, निमोनिया और किडनी संबंधी समस्याएं हुई थीं। इसी साल जून में सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और जुलाई में उन्हें जमानत मिली थी।


