पिता बने कोच, YouTube-ChatGPT बने गुरु... 17 साल का यह गेंदबाज कैसे मचा रहा है धमाल?

पंजाब के 17 साल के तेज गेंदबाज ईशान सूद ने अंडर-19 एशिया कप में तीन मैचों में 8 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई है. 6 फीट 4 इंच लंबे इशान की ट्रेनिंग उनके पिता धीरज ने कराई है. दिलचस्प बात यह है कि पिता-पुत्र ने YouTube, Google और ChatGPT की मदद से गेंदबाजी की तकनीक सीखी. बेटे के क्रिकेट करियर के लिए पिता ने अपना गारमेंट शोरूम तक बेच दिया.



