शाह ने थाम लिया वो हथियार, जो यूपी से लेकर बिहार और बंगाल तक बीजेपी को दिलाते रहे हैं झोली भरकर वोट

UP Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने 350 सीटें का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए गृहमंत्री ने उस हथियार को आजमाने का हिंट भी दे दिया जो बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए वरदान साबित हो चुका है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक पहले से ही गृहमंत्री के बताए रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में आजमाया हुआ चुनावी हथियार यूपी में कितना कारगर साबित होता है.



