दिल्ली की हवा सीना छलनी कर रही! मॉर्निंग वॉक वाले संभल जाएं अभी टला नहीं है खतरा, जानिए कब तक मिलेगी राहत

Delhi AQI: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए मंगलवार (10 नवंबर) का दिन थोड़ी राहत भरी सांस लेकर आया. शहर की हवा में मामूली सुधार देखा गया और वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' से सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई. चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 299 दर्ज किया गया. एक दिन पहले सोमवार को यह आंकड़ा 344 पर था. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार में तेजी आने से आने वाले दिनों में प्रदूषण से और राहत मिल सकती है. हालांकि यह सुधार बहुत मामूली है क्योंकि 299 का स्तर भी सेहत के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है. प्रदूषण के इस दौर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. (All Photos : PTI)



