महाराष्ट्र: दिवाली की रात घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Fire Tragedy: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येडशी गांव में किराना दुकान में लगी भीषण आग घर तक फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग बहनें भी शामिल हैं।



