Brand Story: सींग, पूंछ और खौफनाक मुस्कान वाला वो राक्षस, 80s में जिसने Onida को बनाया भारत का नंबर-1 टीवी ब्रांड

Brand Story of Onida TV: 1980 के दशक की बात है। तब जहां विज्ञापन खुशहाल चेहरों और नाचते-गाते युवाओं से भरे होते थे, वहीं ओनिडा टीवी ने 'डेविल' (राक्षस) जैसे निगेटिव सिंबल के साथ एक बड़ा रिस्क लिया। इस शॉक-वैल्यू स्ट्रैटेजी ने ओनिडा को बीपीएल, सोनी और वीडियोकॉन जैसी दिग्गजों के बीच भारतीय मध्यम वर्ग का पसंदीदा टीवी ब्रांड बना दिया।



