आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से होंगे अलग, जनसेना पार्टी ऑफिस से तलाक का ऐलान

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपने जीवन का एक लंबा हिस्सा साथ बिताने के बाद, अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, यह निर्णय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।



