यह आदमी कुछ भी कर सकता है, अजीत पवार की मौत में हो सकता है, जांच हो, रामदास कदम का सुनील तटकरे पर आरोप

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। घटना को लगभग 10 महीने हो गए हैं और मामले में सियासत लगातार जारी है। अब रामदास कदम ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं और सुनील तटकरे की भूमिका की जांच की मांग की है।


