पंजाब के फरीदकोट में 1350 पार पहुंचा AQI, गोरखपुर में भी गंभीर हालात; देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट

10 नवंबर की सुबह देश में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक रही। फरीदकोट 1351 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर बना। श्रीगंगानगर दूसरे और बठिंडा तीसरे स्थान पर रहा। टॉप-10 में पंजाब और हरियाणा के चार-चार शहर शामिल हैं। जानिए देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की पूरी लिस्ट।


