VIDEO: अपनी ही छात्रा को बहकाया, फिर कर लिया निकाह... 3 बच्चों के पिता मौलाना को लोगों ने पीटा

जयपुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए पहुंचे एक मौलाना की गुस्साए लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. मौलाना पर आरोप है कि उसने मदरसे में पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को प्रभावित कर उससे निकाह किया था. बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है.

