बिहार में स्कूल परिसर में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के परिसर की खाली जमीन पर भी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे।
पटना: बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के परिसर में भी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाए जा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की समस्या को दूर करना और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
स्कूल की खाली जमीन को मिलेगी प्राथमिकता
नए प्रावधान के तहत उन क्षेत्रों में सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के परिसर में उपलब्ध खाली जमीन को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त और विवादरहित जमीन उपलब्ध नहीं है।
वीबी-जीरामजी योजना की राशि का होगा इस्तेमाल
आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए वीबी-जीरामजी योजना के तहत उपलब्ध राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ऐसे क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है, जहां जमीन की उपलब्धता लंबे समय से चुनौती बनी हुई है।
बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। स्कूल परिसर में भवन बनने से बच्चों के लिए शिक्षा, पोषण और प्रारंभिक बाल देख



