पलामू में BJP बूथ अध्यक्ष पर हमलाः आदित्य साहू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, SP ऑफिस और थाना घेराव की चेतावनी

Jharkhand BJP- पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष संजय यादव की अपराधियों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हाल में संजय यादव के रिम्स में भर्ती कराया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रिम्स पहुंचकर बूथ अध्यक्ष से मुलाकात की।



