IND vs NZ: हार की कगार पर खड़ी न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, दो खिलाड़ी हुए बाहर

भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो प्रमुख गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनेर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। फर्ग्यूसन पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि टिकनेर को कनकशन प्रोटोकॉल के तहत बाहर किया गया है, जिससे न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


