दिवाली पर दिल्ली के तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, बगल वाले घर में कूदकर 15 लोगों ने बचाई जान

Delhi Fire News: दिल्ली में रविवार सुबह तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले बिल्डिंग में मौजूद 15 लोगों ने छत के रास्ते दूसरे मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में लगे बिजली के मीटर से लगी, जिसने पूरी इमारत को आगोश में ले लिया।



