Delhi Diwali Latest AQI: दिवाली की रात धुएं की चादर में लिपटा दिल्ली

Delhi Diwali AQI: दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया. पटाखों के धुएं से राजधानी के कई इलाकों में धुंध छा गई और लोगों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की. रात 10 बजे दिल्ली का औसत AQI 371 दर्ज किया गया, जबकि सोनिया विहार में AQI 463 और जहांगीरपुरी में 450 रहा. इस दौरान कई लोग तो मास्क लगाकर पटाखे फोड़ते दिखे. EWS के मुताबिक, 9 नवंबर से दिल्ली की हवा फिर गंभीर श्रेणी में जा सकती है.



