इंतजार खत्म! डॉ. पृथुल देसाई गुजरात यूनिवर्सिटी के नए कुलपति नियुक्त, जानें कौन

Gujarat University VC News: गुजरात सरकार ने राज्य की सबसे पुराने और सरकारी विश्वविद्यालय गुजरात यूनिवर्सिटी में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने डॉ. पृथुल देसाई को नया कुलपति नियुक्त किया है। वह अभी सूरत में एक कॉलेज के प्रिंसिपल थे। जीयू की कुलपति नीरजा गुप्ता का कार्यकाल 30 जून को पूरा हुआ था। तब से नए कुलपति का इंतजार था।



