1 किलो सोना बैग में लेकर भाग गईं महिलाएं, 1 करोड़ 74 लाख के जेवरात की चोरी, कस्टमर बनकर आईं थीं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। कुछ महिलाएं कस्टमर बनकर पहुंचीं थीं और सोने से भरे डिब्बे को लेकर फरार हो गईं। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।



