असम में दिवाली पर केले के पौधों और बांस की बढ़ी मांग, किसानों-व्यापारियों के चेहरे खिले; जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा

Assam Diwali Tradition: असम में दिवाली की सदियों पुरानी परंपरा के चलते केले के पौधों और बांस की लकड़ियों की मांग बढ़ गई है। गुवाहाटी के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, जिससे किसानों और कारोबारियों को अच्छा कारोबार मिल रहा है।


