दिल्ली के व्यापार संगठन का बड़ा दावा, 'इंडिया' गठबंधन की रैली के कारण 11000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की रैली के चलते व्यापार के नुकसान होने से व्यापारियों के संगठन ने निराशा जताई है। दिल्ली के व्यापार संगठन सीटीआई ने दावा करते हुए कहा कि 'इंडिया' गठबंधन की रैली के कारण 11000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सीटीआई ने 2.5 लाख दुकानों के बंद होने का दावा किया।



