Punjab DA Hike: पंजाब के 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को दिवाली का बड़ा तोहफा, DA में 40% की बढ़ोतरी

Punjab Computer Teachers DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 40 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद डीए 181 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो जाएगा।



