Karnataka Claim E20 Petrol Lab Test Found 31 percent Ethanol। E20 के लैब टेस्ट में निकला 31.2% तक एथेनॉल... कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा दावा

कर्नाटक सरकार ने दावा किया है कि राज्य में लिए गए पेट्रोल सैंपल्स में एथेनॉल की मात्रा 20% की तय सीमा से बढ़कर 31.2% तक पाई गई है. IOCL, HPCL और BPCL जैसे पंपों के सैंपल्स में गड़बड़ी मिली है. मंत्री रिजवान अरशद ने इस पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे जनता को सालाना 62,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है और उपभोक्ताओं के लिए मुआवजे की मांग की है.
