पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

कर्नाटक सरकार ने देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकार का दावा है कि पेट्रोल पंपों पर सप्लाई किए जा रहे ईंधन में इथेनॉल की मात्रा तय सीमा से काफी अधिक है। लैब टेस्टिंग में कुछ नमूनों में इथेनॉल का स्तर 31.2 प्रतिशत तक पाया गया है, जिससे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। - karnataka-govt-claims-high-ethanol-in-petrol-omcs-engine-damage

