दिवाली के एक दिन पहले तक सरकारी कर्मियों को नहीं मिला वेतन! RJD ने उठाया मुद्दा, अब मुख्य सचिव का ये आदेश जारी

Bihar Government Employee Salaries: बिहार में सरकारी कर्मियों को दिवाली से एक दिन पहले तक सैलरी नहीं मिलने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी की ओर से इसे लेकर सवाल किया गया है। ध्यान रहे कि हर बार सरकार दिवाली से एक दिन पहले सैलरी दे देती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। उसको लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं।


