गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Gujarat bombthreat: ईमेल के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) और डॉग स्क्वाड की टीमों ने सीएम ऑफिस परिसर में पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। - gujarat-high-court-cmo-gandhinagar-bomb-threat-email-security-high-alert


