पहले अर्नब, फिर मुरासु का कहर:आंध्र में ₹1,919 करोड़ का नुकसान, सीएम चंद्रबाबू ने केंद्र से क्या मदद मांगी?

Andhra Pradesh Seeks Centre Aid After Two Cyclones Cause Heavy Damage आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर आए दो चक्रवातों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल अंतरिम आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने चक्रवात मुरासु से 1,919.59 करोड़ रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान जताया है।


