Meghalaya Whistling Village: भारत का अनोखा गांव, जहां लोग नाम से नहीं बल्कि सीटी बजाकर बुलाते हैं एक-दूसरे को

Meghalaya Whistling Village: मेघालय की पहाड़ियों में बसा कोंगथोंग गांव अपनी अनोखी सीटी वाली परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां लोग एक-दूसरे को नाम से नहीं, बल्कि खास धुनों में सीटी बजाकर बुलाते हैं. अगर आप प्रकृति की खूबसूरती के साथ अनोखी संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं तो इस गांव को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.


