दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Update 5 November: चक्रवात मुरासु के कमजोर पड़ने के बाद भी देश के दक्षिण हिस्से में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात और आंधी का अनुमान जताया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। - south-india-weather-update-heavy-rain-alert-tamil-nadu-kerala-karnataka

