Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रिटायर्ड IAS अरुण गुप्ता को HERC की कमान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अरुण कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। HERC प्रदेश में बिजली क्षेत्र से जुड़े नियामकीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



